Sant Afzal Saheb Award for 2023 to Ms.Seema Tare(Music Teacher)
15-Dec- 2023
मिठी स्कूल भोपाल की संगीत शिक्षिका सम्मानित : शिक्षिका सीमा तारे को 2023 का संत अफजल साहब सम्मान 
 
मिठी गोविंदराम स्कूल संत हिरदारामनगर भोपाल की वरिष्ठ संगीत शिक्षिका एवं संगीत विभाग प्रमुख सीमा तारे को संत अफजल साहब सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान निमाड़ी लोकगीत गायन एवं निमाड़ी लोकनृत्य निर्देशन के लिए दिया गया है। स्व. बाबूलाल सेन महेश्वर की स्मृति में अखिल निमाड़ लोक कला परिषद यह सम्मान देती है।      
सीमा तारे को यह सम्मान खरगोन जिले के ठीकरी में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल निमाड़ लोक परिषद की शालिनी बड़ोले ने प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि अखिल निमाड़ लोक परिषद, मध्य प्रदेश में निमाड़ी लोक कला साहित्य एवं संस्कृति की एकमात्र पंजीकृत संस्था है, जो प्रतिवर्ष कला साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे कलाकारों का निमाड़ी दिवस पर सम्मान करती है।
         
संगीत शिक्षा विभाग की प्रमुख श्रीमति सीमा तारे को इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष श्रद्धेय सिद्ध भाऊ, उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव एसी साधवानी, सह-सचिव केएल रामनानी, वरिष्ठ सदस्य घनश्याम बूलचंदानी, कोषाध्यक्ष भगवान दामानी, प्रशासनिक अधिकारी भगवान बाबानी, अकादमिक प्रमुख गोपाल गिरधानी, विद्यालय प्राचार्य अजय बहादुर सिंह, उप प्रचार्या आशा चंगलानी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
***********

Email
Message
Copyright © 2024 Mithi Gobindram Public School. All rights reserved.