कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
23-Jul- 2022

मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन 

 

CBSE BOARD की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पुनः अपनी योग्यता प्रमाणित की। विद्यालय परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद से स्थापित किये गये हैं और उनके उत्तराधिकारी श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के प्रेरणाप्रद मार्गदर्शन में संचालित हो रहे हैं। शहीद हेमू कालानी एजूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी विद्यार्थियों को दिये जाते हैं। विद्यार्थियों ने पुनः साबित किया कि ये विद्यालय नगर के बेजोड़ विद्यालय हैं। यहाँ के शिक्षक, प्राचार्य एवं प्रबंधन उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं।

मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के 15 छात्र 90% से अधिक अंक एवं 46 छात्र 80% से अधिक अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रहे एवं साथ ही जितेश शेवारामानी ने केमेस्ट्री विषय में 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर एक नया कीर्तिमान रचा।

 

स्कूल टॉपर     

जितेश शेवारामानी  - 95%

 

संकायवार टॉपर्स -

1          विज्ञान      -   जितेश शेवारामानी -  95%

2          कामर्स    -   पर्व तोलानी  -     94.8%

3          जीव विज्ञान     - काव्य यादव    -  82.8%


परमहंस संत शिरोमणि संत हिरदाराम जी के उत्तराधिकारी श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के मार्गदर्शन एवं अतुलनीय प्रयासों से छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष श्री हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव श्री ए.सी. साधवानी, सहसचिव श्री के.एल. रामनानी, एकेडमिक हेड श्रीमति जयश्री मूर्ति, अकादमिक डॉयरेक्टर श्री गोपाल गिरधानी, प्रशासनिक अधिकारी श्री भगवान बाबानी, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजयकांत शर्मा एवं उपप्राचार्या श्रीमती रीटा गुरबानी ने सभी को बाधाई दी। 


विद्यालयों का लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम सिद्ध कर रहा है कि विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों को न केवल भौतिक संरचना एवं उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करता है, अपितु श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण एवं कुषल शिक्षकों द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा भी प्रदान करता है। 

विद्यालय प्रबंधन छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत, पालकों द्वारा दिए गए सहयोग, प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण हेतु आभार व्यक्त करता है। सभी को हार्दिक बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 



Email
Message
Copyright © 2024 Mithi Gobindram Public School. All rights reserved.