Affiliated to CBSE & ISO 21001:2018 Senior Secondary Boys School
प्रिय अभिभावकों,
सादर नमस्कार!
माननीय जिला कलेक्टर के नवीनतम आदेशानुसार महावीर जयंती के अवसर पर 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। अतः पूर्व निर्धारित PTM अब स्थगित कर दी गई है और नई तिथि निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
अब कक्षा I से IX के विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम की घोषणा हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन मंगलवार, 31 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।
कृपया निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- निर्धारित समय के भीतर PTM में अवश्य उपस्थित हों।
- अपने बच्चे का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड संबंधित कक्षा अध्यापक से प्राप्त करें।
- आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए फ़ोल्डर भी संबंधित कक्षा अध्यापक से प्राप्त करें।
आपका सहयोग और सक्रिय सहभागिता आपके बच्चे की शैक्षणिक प्रगति एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
धन्यवाद सहित,
प्रधानाचार्य
मीठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल